Deolikhabarexpress

अवैध बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली मय बजरी जप्त,चालक मौके से फरार।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली थाना पुलिस ने
त्वरित कार्यवाही कर अवैध बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त की है। पुलिस उप अधीक्षक हेमराज देवली के निर्देशन में दौलतराम गुर्जर पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी देवली के नेतृत्व में अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना हाजा पर टीम का गठन किया। गठित टीम को गश्त, निगरानी, स्थानीय अपराधो एवं माईनर एक्ट की कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। गश्त के दौरान टीम द्वारा ईलाका थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बजरी का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली मय अवैध बजरी के जप्त किया। पुलिस जाप्ता को देखकर ट्रैक्टर चालक मौके का फायदा उठाकर ट्रैक्टर ट्रॉली को छोडकर फरार हो गया। ट्रैक्टर चालक द्वारा मौके से भाग जाने तथा ट्रोली में बजरी भरी होने से प्रतीत हुआ कि वे बिना वैध रवन्ना/लाईसेंस के अवैध खनन व परिवहन में लिप्त थे। जप्त किये गये वाहन को जरिये फर्द वजह सबूत के आधार पर कब्जे पुलिस में लेकर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top