Deolikhabarexpress

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया,सेवा समर्पित भाव से करने की प्रेरणा दी।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। मंगलवार को उपखण्ड के नर्सेज ने कार्यालय खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी देवली के सभागार में नर्सेज दिवस मनाया नर्सेज दिवस के मौके पर डॉ रविराज सिंह, डॉ कुलदीप, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रणजीत सिंह अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस 2026 की थीम हमारी नर्स हमारा भविष्य सशक्त नर्स जीवन बचाती है आशीष मेघवंशी उप जिला चिकित्सालय अध्यक्ष ने राजस्थान नर्सिंग यूनियन ने स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने कमी को दूर करने और रोगियों की देखभाल में सुधार करने के लिए नर्सेज साथियों से निवेदन किया की सेवा का मौका मिला है इसे व्यर्थ न जाने दे एवं सुरक्षित कार्यस्थल और नेतृत्व की भूमिका निभाई। नर्सेज दिवस के मौके पर फ्लोरेंस नाइटेंगल की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं पहली बार अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस 1974 में इंटरनेशनल काउंसलिंग आफ नर्सेज के द्वारा तय किया कि जब से हर साल 12 मई को नर्सेज दिवस मनाया जा रहा है शर्मिला मीणा ने लोगों की सेवा समर्पित भाव से करने की प्रेरणा दी लेडी विद लैंप के नाम से मशूहर नर्सेज की जन्मदाता इटली के फ्लोरेंस में जन्मी फ्लोरेंस नाइटेंगल ने समृद्ध परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद लोगों की सेवा करने के लिए नर्सिंग का पेशा अपनाया 1854 में क्रीमिया युद्ध के दौरान उन्होंने जिस तरह से सैनिकों की सेवा की वो नर्सिंग कर्मियो के लिए एक मिशाल बन गया नर्सेज दिवस के मौके पर नवल पारीक, रासबिहारी शर्मा, माया वर्मा, पंकज चौहान, जिनेंद्र जैन व  उपखंड के नर्सेज उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top