Deolikhabarexpress

प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन का सम्मान समारोह संपन्न।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। विजयनगर में प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन का सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। देवली महिला मंडल अध्यक्ष वंदना तोषनीवाल ने बताया कि इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मनीषा बागला एवं प्रदेश सचिव मीनाक्षी रान्धड ने अपनी नवीन कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमें देवली से कमलेश मूंदड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया तथा मंजू तोतला को प्रदेश समिति संयोजिका की जिम्मेदारी प्रदान की गई। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह सम्मान, संगठनात्मक एकता एवं महिला सशक्तिकरण की भावना से ओतप्रोत रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top