Deolikhabarexpress

ऊंचा पंचायत द्वारा कृषि भूमि को बिना निलामी के एक वर्षीय लीज पर देने का आरोप।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जहाजपुर उपखंड की ऊंचा ग्राम पंचायत पर एक व्यक्ति ने कृषि भूमि को एक वर्षीय लीज पर बिना नीलामी के ही देने का आरोप लगाया है। प्रार्थी रामस्वरूप पिता जगदीश मीणा निवासी मोरला ने आरोप लगाया है कि पंचायत समिति जहाजपुर के खाते की कृषि भूमि आराजी संख्या 698/16 रकबा 0.5261 हेक्टेयर व आराजी 698/8 रकबा 1.8211 हेक्टेयर कुल किता 2 रकबा 2.3472 हेक्टेयर की काश्त हेतु ग्राम पंचायत ने मिलीभगत कर अपने चहेते को 1 वर्ष के लिए बिना नीलामी प्रक्रिया के ही लीज पर दे दी है। रामस्वरूप ने आरोप पत्र में बताया कि विगत वर्ष भूमि की सर्वोच्च नीलामी के तहत 1 वर्ष के लिए मुझे दी गई थी। इसी भूमि को इस वर्ष भी मैं ₹60000 देकर लेने के लिए तैयार था, लेकिन उक्त भूमि को परमेश्वर पुत्र रामपाल निवासी मोरला ने अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर हकाई जुताई कर दी है। रामस्वरूप का कहना है कि उक्त कृषि भूमि को सार्वजनिक रूप से नीलामी की तारीख तय कर नीलामी करवाकर सर्वोच्च बोली दाता को दी जाए।

 

               इनका कहना है किः-

हमने विधिवत रूप से सूचना प्रसारित करवा कर 11 मई को ग्राम पंचायत भवन में कृषि भूमि की 1 वर्षीय लीज हेतु बोली लगाई थी, जिसमें तीन बोलीदाता शामिल हुए थे। उनमें से सर्वोच्च बोली धनराज मीणा निवासी मोरला द्वारा 49951 रूपये लगाने पर धनराज को जमीन एक वर्ष के लिए काश्त हेतु दी है।सभी आरोप तथ्यहीन व ग़लत हैं….”धर्मराज मीणा सचिव ग्राम पंचायत ऊंचा”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top