उप जिला चिकित्सालय देवली में नवीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कक्ष का हुआ उद्घाटन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। सोमवार को उप जिला अस्पताल देवली में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी कक्ष का उद्घाटन गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर चिकित्सक गण डॉ० सुधीर माथुर, डॉ० किशनलाल मीणा, डॉ० नन्दकिशोर मीणा, डॉ० कुलदीप सिंह, डॉ० जगनलाल मीणा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। नवीन प्रमुख चिकित्सा अधिकारी कक्ष के प्रारम्भ होने से अस्पताल प्रशासनिक कार्य प्रणाली, मरीजों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में स्वच्छता, सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली एवं मरीजों के हित में संचालित योजनाओं पर भी चर्चा की गई। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ० रविराज सिंह ने अपने उद्बोधन में अस्पताल को जनहितैषी स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर केन्द्र, बनाने के साथ-साथ ब्लड बैंक व सोनोग्राफी मशीन को भी अतिशीघ्र प्रारम्भ करने का संकल्प व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *