*जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर व विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने देवली में दिव्यांगों को दी स्कूटी….
*स्कूटी मिलने पर दिव्यांगों के चेहरे पर छाई खुशी…
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। ऊर्जा व जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर व स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर ने सोमवार को देवली नगर पालिका परिसर में दिव्यांगजनों के स्कूटी का वितरण किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। प्रदेश सरकार ने हाल ही में ग्राम विकास रथों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं को लेकर आमजन को जागरुक करने का कार्य किया, ताकि एक भी पात्र व्यक्ति अपने हक से वंचित नही रहें। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार के विधायक कोष से स्थानीय विधायक राजेन्द्र गुर्जर द्वारा सभी को 59 स्कूटियों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को स्कूटी मिलने से उनका जीवन सुगम हो सकेगा। उन्हें रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। नागर ने कहा कि जनहितैषी योजनाओं को लेकर राज्य सरकार वंचित वर्ग के जीवन को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। खाद्य सुरक्षा योजना में हमारी सरकार ने 85 लाख नाम जोड़कर पात्र लोगों को राहत दी है। वहीं 24 जिलों के किसानों को दिन के समय बिजली आपूर्ति की जा रही है, जो कि वर्ष 2027 तक प्रदेश भर में उपलब्ध होगी। किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, लखपति दीदी योजना के माध्यम से किसानों एवं महिलाओं को आर्थिक रुप से सक्षम बनाया जा रहा है।
स्थानीय विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था नर सेवा ही नारायण सेवा है। दिव्यांग समाज की मुख्यधारा में शामिल हो, इसके लिए उनका आत्मनिर्भर होना बेहद जरुरी है। इसी दिशा में दिव्यांग यह स्कूटी दी जा रही है। हमारी सरकार आमजन की हर समस्या और परेशानी का समाधान तत्परता से करते हुए विद्युत, शिक्षा, चिकित्सा एवं पेयजल की योजनाओं से लोगों को लाभांवित कर रही है। इस दौरान जिला कलक्टर टीना डाबी, उपखंड अधिकारी देवली रुबी अंसार, तहसीलदार मेघा गुप्ता, विकास अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक करतार सिंह मीना, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक नवल खान, पूर्व चेयरमेन नेमीचन्द जैन एवं भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष आशीष पंचोली,संजय सिंगल,जितेंद्र चौधरी, यज्ञेश दाधीच,राकेश ओसवाल,प्रमोद मंगल,दिनेश जैन,दीन दयाल विजय,अशोल दुबे,राजीव ग़ोयल,महेश शर्मा,सुनील सेठी,शिवराज साहू,किशन साहू,कमल सिंह,सुनील ग्वाला,कुलदीप चौधरी समेत बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।






