देवली:-(बृजेश भारद्वाज) सोमवार को 21 कुण्डात्मक श्रीराम महायज्ञ के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। ये आयोजन नगरफोर्ट के ईरानी डूंगरी गैरोटा-गैरोटी में संचालित हुआ। उक्त आयोजन में समाजसेवी व भामाशाह केपी सिंह नरूका की ओर से आयोजित इस भंडारे में करीब 2 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। इस भंडारे में गैरोटी, गेरोटा, बेहलड़ी, चारनेट, हरिपुरा, पालगंज, देवपुरा, भंवरखोल, भरनी, बड़ी धुआं, छोटी धुंआ और हाड़ौती सहित एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने पंगत प्रसादी का लुप्त उठाया।






