मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के आदेश पर बोरवेल में नई मोटर डलवाकर राहत प्रदान की।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। टोंकरावास ग्राम पंचायत के ग्राम संग्रामगंज (सकरामपुरा) में काफी समय से पानी की बोरवेल खराब पड़ी हुई थी। ग्रामीणों द्वारा समस्या बताने पर मंत्री कन्हैया लाल चौधरी को इस विषय से अवगत करवाया गया। मंत्री ने तुरंत प्रभाव से संबंधित विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मंत्री के आदेशानुसार बोरवेल में नई मोटर डलवाकर ग्रामवासियों एवं उनके गाय, भैंस, बकरी आदि पशुओं के पीने के पानी की समस्या का समाधान किया। साथ ही सूखी नाड़ी में भी पुनः पानी भरना शुरू हो गया है। इस खुशी के अवसर पर सभी ग्रामवासियों ने मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित कर आत्मीय मान-सम्मान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *