भीषण गर्मी में गोमाता की सेवा हेतु आगे आएं गौसेवक — सांवरिया सेठ गौशाला की अपील।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)।  राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते गोमाता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सांवरिया सेठ गौशाला द्वारा सभी गौसेवकों एवं श्रद्धालुओं से गोमाता की सेवा में सहयोग करने की अपील की गई है। गौशाला समिति ने बताया कि गर्मी से राहत दिलाने के लिए पुराने या नए कूलर एवं पंखों की आवश्यकता है। जो भी श्रद्धालु गोमाता की सेवा के लिए कूलर या पंखा दान करना चाहते हैं, वे आगे आकर सहयोग कर सकते हैं। समिति के अनुसार टेबल फैन, स्टैंड फैन, वॉल फैन अथवा कूलर जैसे उपकरण गोमाता को गर्मी से राहत पहुंचाने में सहायक होंगे। संस्था ने कहा कि “गो सेवा ही सच्ची सेवा है, गोमाता की सेवा ही भगवान की सेवा है।” सांवरिया सेठ गौशाला ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में गोमाता को ठंडी हवा का उपहार देकर पुण्य लाभ अर्जित करें। सेवा हेतु गौ सेवक आशीष पंचोली 9660388888,सुनील ग्वाला 7023993347,राजू ग्वाला +91 92518 27092,लोकेश ग्वाला +91 89058 59570 के मोबाइल नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *