देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। स्थानीय एवं आस-पास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। जयपुर के प्रसिद्ध एसएमएस अस्पताल की पूर्व कंसलटेंट और विख्यात चर्म, सौंदर्य, यौन एवं बाल रोग (Hair Problem) विशेषज्ञ डॉ. निधि बंसल (MBBS, MD – Skin & VD) अब देवली में अपनी नियमित सेवाएं प्रदान करेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. बंसल प्रत्येक मंगलवार को देवली के ममता सर्किल स्थित ‘जैन मेडिकल एंड जनरल स्टोर’ के पास मरीजों को परामर्श उपलब्ध कराएंगी। चिकित्सा शिविर का समय प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसके लिए परामर्श शुल्क मात्र 200/- रुपये रखा गया है। आधुनिक तकनीकों से होगा जटिल बीमारियों का इलाज शिविर में त्वचा, बालों और कॉस्मेटिक से जुड़ी गंभीर समस्याओं का समाधान आधुनिक मेडिकल तकनीकों द्वारा किया जाएगा। डॉ. निधि बंसल के अनुसार, यहाँ मुख्य रूप से निम्नलिखित सेवाएं उपलब्ध रहेंगी:
स्किन और एलर्जी केयर: दाद, खाज-खुजली, एक्जिमा, सोरायसिस, सफेद दाग, पित्ती और सैनिटाइजर से होने वाली एलर्जी का इलाज।
हेयर ट्रीटमेंट (बालों की समस्याएं): बालों का झड़ना, डैंड्रफ, बाल तोड़, जन्मजात या समय से पहले बालों का सफेद होना। इसके अलावा एडवांस PRF थेरेपी द्वारा बालों का विशेष उपचार किया जाएगा। एडवांस कॉस्मेटिक प्रोसीजर: लेजर द्वारा अनचाहे बालों को हटाना, केमिकल पीलिंग द्वारा चेहरे की झाइयां व मुंहासों के दाग मिटाना, और डर्मारोलर तकनीक से चिकन पॉक्स के गड्ढों को ठीक करना। लेटेस्ट मेडिकल तकनीक: रेडियो फ्रीक्वेंसी (RF) और किरणों द्वारा तिल-मस्से (Warts) हटाना, बिना सर्जरी के कटे कान का इलाज और कीलोइड के लिए विशेष इंजेक्शन की सुविधा। पुरुष व बाल रोग परामर्श भी शामिल शिविर में बच्चों की स्किन से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ पुरुषों के गुप्त रोग, कमजोरी और यौन रोग से संबंधित मामलों में भी उचित चिकित्सीय सलाह और इलाज प्रदान किया जाएगा। दवाइयों की भी रहेगी उपलब्धता आयोजकों ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए इस केंद्र पर एलोपैथिक उपचार के साथ-साथ आयुर्वेदिक एवं जानवरों की दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। क्षेत्र के नागरिक इस सुविधा का लाभ उठाने या अग्रिम बुकिंग के लिए दिए गए मोबाइल नंबरों 9828137821 अथवा 9829571351 पर संपर्क कर सकते हैं।






