स्काउट गाइड शिविर में उत्साह से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, विद्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण।

भामाशाह नवल मंगल ने 100 शिविरार्थियों को वितरित की ड्रेस…

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश….

 

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चांदली में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में चल रहे कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, साथ ही विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

 

 

*भामाशाह ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह*

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रसिद्ध भामाशाह नवल मंगल द्वारा दरियादिली दिखाते हुए शिविर में भाग ले रहे सभी 100 छात्र-छात्राओं को टी-शर्ट और लोअर (पोशाक) वितरित किए गए। भामाशाह के इस सहयोग की सभी उपस्थित अतिथियों और विद्यालय परिवार ने मुक्त कंठ से सराहना की ।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भामाशाह नवल मंगल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में टोंक सीओ स्काउट सुरेन्द्र मेहरडा, स्थानीय संघ देवली के सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापति, अनिल गौतम और खेमराज मीणा मंचासीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्द्र प्रकाश माहेश्वरी ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन भँवर लाल वैष्णव द्वारा किया गया। इस मौके पर जन सेवा समिति देवली के पदाधिकारी घीसा लाल टेलर, राजेन्द्र शर्मा, प्रहलाद ,सत्यनारायण गोयल एवं राजेश सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के रामस्वरूप डागर, मुकेश प्रजापति, अल्लाबंदा, अनुराग पाराशर, लेखराज शर्मा, दुर्गालाल नागर, रामकुंवार धाकड़, रामलक्ष्मण धाकड़ सहित शाला परिवार के सदस्य शंकर लाल सोनी, लोकेश कुमार मीना, राजेन्द्र मीणा, सुरेन्द्र कुमार बैरवा और शिविर प्रशिक्षक ऋतु धाकड़ व प्रिया सैन ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान शिविर के सभी संभागियों और छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *