घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, अब उपभोक्ताओं को चुकाने 29 रुपए अधिक।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। ताजा बढ़ोत्तरी के तहत सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपए का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई दरों के लागू होने के बाद अब उपभोक्ताओं को नया सिलेंडर 959 रुपए में मिल रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत 930 रुपए प्रति सिलेंडर थी। कीमतों में हो रही इस लगातार बढ़ोतरी के पीछे मुख्य कारण मिडिल ईस्ट में चले युद्ध को माना जा रहा है, जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिति प्रभावित हुई है। भारत गैस एजेंसी देवली के प्रबंधक पंकज शर्मा ने बताया कि नई दरें रविवार मध्यरात्रि 12 बजे से पूरे क्षेत्र में प्रभावी हो गई हैं। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के मासिक बजट को बिगाड़कर रख दिया है। रसोई गैस के दामों में हो रहे इस इजाफे से मध्यमवर्गीय परिवारों में चिंता बढ़ गई है और लोग महंगाई से राहत की उम्मीद कर रहे हैं। यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिति सामान्य नहीं होती है, तो आने वाले समय में उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ और अधिक बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *