Deolikhabarexpress

देवली में कल से शुरू होगा 10 दिवसीय निःशुल्क योग प्राणायाम शिविर; महावीर उद्यान में जुटेंगे साधक।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। बदलती जीवन शैली के बीच लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से देवली में एक विशेष योग शिविर का आयोजन होने जा रहा है। आरोग्य भारती, देवली (टोंक) के तत्वावधान में कल यानी 10 जून से ‘नित्य नियमित निःशुल्क योग प्राणायाम शिविर’ की शुरुआत की जाएगी। यह शिविर आगामी 20 जून 2026 तक लगातार 10 दिनों तक चलेगा। आरोग्य भारती के विभाग संयोजक डॉ. पी. एल. जांगिड़ ने बताया कि इस शिविर का आयोजन शहर के महावीर उद्यान (काला हत्था), देवली में किया जा रहा है। शिविर का समय प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 6:30 बजे तक रहेगा, जहां योग साधकों को प्राणायाम और विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया जाएगा 10 दिनों तक चलने वाले इस शिविर में प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक नवल किशोर पारीक द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को योग और प्राणायाम की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। शिविर के दौरान स्वस्थ जीवन जीने के तौर-तरीके और निरोग रहने के सूत्र भी सिखाए जाएंगे। आरोग्य भारती परिवार और डॉ. पी. एल. जांगिड़ ने क्षेत्र के आमजन से विशेष अनुरोध करते हुए अपील की है कि वे इस जनहितकारी योग शिविर में अपने परिवारों के साथ अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। ​शिविर में आने वाले सभी साधक अपने साथ योग मैट, चादर और पानी की बोतल अवश्य लाएं। ​नई पीढ़ी को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से बच्चों और युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top