देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। ग्राम रघुनाथपुरा गांवड़ी में हुए विद्युत हादसे में घायल धनराज बैरवा से सोमवार को विद्युत निगम देवली के अधिशाषी अभियंता राकेश जोनवाल,सहायक अभियंता डी. के. जैन और कनिष्ठ अभियंता रवि जांगिड़ एवं स्मृति रानी ने दुर्गापुरा ढाणी में पीड़ित के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी एवं निगम अभियंताओं द्वारा निजी स्तर पर एकत्रित कर 50000/- राशि परिवार को दी गई। इसके साथ ही निगम स्तर पर नियुक्त जांच अधिकारी आर. डी. मीना अधिशाषी अभियंता, टोंक द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। प्रकरण के फलस्वरूप पीड़ित परिवार को निगम स्तर पर नियमानुसार सहायता राशि जल्द से जल्द दिलवाने का भरोसा दिलाया गया। इसके साथ ही इस प्रकरण में प्रथम दृष्टया दोषी लाईनमैन जयशेखर को अधीक्षण अभियंता जयपुर डिस्कॉम टोंक द्वारा निलंबित कर दिया गया है।






