Deolikhabarexpress

कोटा अजमेर सड़क के भरे गड्ढे,राहगीरों को मिलेगी सुविधा।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। काफी समय से गहरे गड्डो का दंश झेल रहे कोटा अजमेर सड़क मार्ग की दशा अब बदलने लगी है। अधिकारियों ने लोगो की समस्या को देखते हुए सड़क मार्ग का पेचवर्क कराने का निर्णय लिया है। फिलहाल कार्य प्रगति पर है। मोरला चौराहे से सैनी होटल,नाना होटल सहित ग़ोयल पैट्रोल पंप के सामने व हनुमान नगर थाने के सामने सहित चिंताहरण बालाजी चौराहे तक मरम्मत का कार्य जारी है। अधिकारियों की इस नेक सोच की चारो तरफ तारीफे हो रही है। सड़क मार्ग के गड्ढे दुरस्तीकरण से यातायात में सुलभता होगी। उक्त सड़क मार्ग पर मौजूद होटल व्यवसायियों व अन्य व्यापारियों ने कार्य से जुड़े अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top