देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल पनवाड़ देवली टोंक को सत्र 2025 -26 का स्वच्छ हरित एवं विद्यालय रेटिंग का प्रमाण पत्र एवं एक लाख रुपए से नवाजा जाएगा। प्रधानाचार्य नरेश कुमार मीणा ने बताया कि राजस्थान से 11 विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उच्च माध्यमिक स्तर पर स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल पनवाड़ देवली को ऑल इंडिया 16 वी रैंक तथा राजस्थान में प्रथम रैंक प्राप्त की।श्री मीणा ने बताया कि यह सब शिक्षकों की मेहनत भामाशाहों के सहयोग एवं छात्र-छात्राओं के जुनून ने स्कूल को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दी है विद्यालय को सत्र 2021-22 में भी स्वच्छ विद्यालय का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। इस उपलब्धि के बाद पूरे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है विद्यालय परिसर में हरियाली एवं स्वच्छता का अनोखा संगम देखने को मिलता है इस सफलता के पीछे विद्यालय के शिक्षक की कड़ी मेहनत और समर्पण प्रमुख है शिक्षकों की कमी के अभाव में भी नए केवल पढ़ाई पर ध्यान दिया बल्कि विद्यार्थियों को स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण और अनुशासन के प्रति जागरूक किया।पौधारोपण में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का विशेष सहयोग रहा। बच्चों द्वारा पौधारोपण जल संरक्षण और कचरा प्रबंधन जैसे विषयों पर नियमित रूप से प्रेरित किया जाता है बालकों को अधिक से अधिक सुविधा हेतु श्रीमान चंद्रप्रकाश जी तोतला एवं उनके परिवार द्वारा सहयोग भी सराहनीय रहा। जिन्होंने विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए प्रार्थना सभा ,तोतला बाल वाटिका का निर्माण एवं वर्तमान में खेल मैदान बनाने का कार्य किया।








