Deolikhabarexpress

विधायक राजेंद्र गुर्जर के जन्मदिन पर ‘विशाल रक्तदान शिविर’ का आयोजन 1 जुलाई को।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जन-जन के लाडले, किसान हितैषी और युवाओं की आवाज माने जाने वाले क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक राजेंद्र गुर्जर के जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस मानव कल्याण और पुण्य के कार्य को लेकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उक्त शिविर आगामी 1 जुलाई बुधवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक नगरपालिका परिसर, देवली में आयोजित होगा। आशीष पंचोली व राकेश ओसवाल के साथ ​शिविर के आयोजकों और समर्थकों ने क्षेत्र की जनता से इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। सुनील ग्वाला सहित अन्य कार्यकर्ता उक्त कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top