देवली :-(बृजेश भारद्वाज)। कार्यालय नगरपालिका देवली द्वारा शहर के विकास, सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी अमर चन्द गुर्जर द्वारा जारी विज्ञप्ति (निविदा सूचना संख्या 04/2026–27) के अनुसार, शहर के विभिन्न वार्डों और क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इन सभी कार्यों की कुल अनुमानित लागत लाखो रुपये तय की गई है। जारी की गई सूची के अनुसार, शहर के धार्मिक स्थलों के विकास और हरियाली बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिसमे संकट मोचन हनुमान मंदिर, अंबापुरा के पास ट्यूबवेल निर्माण कार्य।’हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत वृक्षारोपण के लिए पौधों की आपूर्ति। देवली के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण के लिए मिट्टी भराई का कार्य। शहर के विभिन्न स्थानों पर रेलिंग लगाने का कार्य। विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर वायर फेंसिंग (तारबंदी) का कार्य। केसर माता मंदिर पार्क में सुरक्षा दीवार निर्माण और गेट का जीर्णोद्धार। देवली के विभिन्न स्थानों पर पेंटिंग (रंग-रोगन) का कार्य। बीसलपुर रोड स्थित अंबापुरा के बालाजी मंदिर में विभिन्न विकास कार्य। सहित क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यालय नगरपालिका देवली (टोंक) ने दो महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अल्पकालीन निविदाएं आमंत्रित की हैं। नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी अमर चन्द गुर्जर द्वारा जारी की गई इस निविदा सूचना (संख्या 05/2026-27) के तहत कुल 9.77 लाख रुपये की अनुमानित लागत से शहर में नालियों की मरम्मत और पैच वर्क का कार्य कराया जाएगा। महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवली में शौचालय निर्माण (लागत 5.93 लाख), एमजीएसएस स्कूल देवली गांव में एप्रोच रोड निर्माण (लागत 7.62 लाख) तथा इसी स्कूल में प्रेयर डोम (प्रार्थना शेड) का निर्माण (लागत ₹30.33 लाख) शामिल है। इसके अलावा जीपीएस स्कूल माधोसिंहपुरा में भी 24.73 लाख की लागत से प्रेयर डोम बनाया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में सी.सी. रोड और ग्रेवल सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। इसमें रामलाल गुर्जर से दुर्गालाल मास्टर तक सी.सी. रोड (18.74 लाख), कान्हा धाकड़ से सुखलाल धाकड़ तक सी.सी. रोड (21.03 लाख) और एनएच 52 ओल्ड स्कूल से घीसालाल धाकड़ व अन्य संपर्क मार्गों के लिए 23.65 लाख की लागत से सी.सी. रोड निर्माण शामिल है। माधोसिंहपुरा में ग्रेवल सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। दौलता मोड़ देवली स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर और राधा कृष्ण मंदिर, दोनों स्थानों पर 23.82-23.82 लाख की लागत से सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही जयपुर चुंगी नाका पर 24.12 लाख की लागत से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होगा साथ ही गणेश रोड स्थित गोचिकित्सालय में गार्ड रूम और शौचालय निर्माण (13.07 लाख), पनवाड़ कचरा डिपो पर एप्रोच रोड (24.12 लाख) और देवली गांव श्मशान घाट के पास चारदीवारी व टिन शेड का निर्माण (24.48 लाख) करवाया जाएगा। पूर्व नगर पालिका पार्षद व वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंघल एवं शहर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष आशीष पंचोली ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त निविदाएं देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक राजेन्द्र गुर्जर की अनुशंसा पर जारी की गई है।







