समग्र शिक्षा टोंक से आये अधिकारियों ने देखी पीएम श्री विद्यालय की गतिविधिया,दिए आवश्यक निर्देश…..
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड के दूनी तहसील मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का मंगलवार को समग्र शिक्षा टोंक के अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम अधिकारी ऋषिकेश मीणा एवं आकाश चौधरी ने विद्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश दिये। पीएम श्री प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरुका के अनुसार अधिकारियों ने पीएम श्री योजना से संबंधित गतिविधियों बाल वाटिका, कम्युनिटी कनेक्ट,चाइल्ड पोर्टफोलियो,क्लीनिक रिसोर्स,साइंस फेयर,साइंस ओलम्पियाड,स्कूल एनुअल ग्रांट,समर कैंप आदि के आय खर्च पर चर्चा की साथ ही व्यवसायिक शिक्षा अंतर्गत आइटी ब्यूटी के लैब हर्बल गार्डन,पुस्तकालय,पुस्तक वितरण, स्वच्छता,सौन्दर्यकरण, पोषाहार,वृक्षारोपण आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा निर्देश देकर संबल प्रदान किया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य शांति शांति लाल शर्मा, व्यावसायिक शिक्षा के कौशल मित्र लादू लाल मीणा,सहायक प्रशासनिक अधिकारी लखपत सिंह प्रतिहार,कंप्यूटर अनुदेशक मुकेश गुर्जर,प्राध्यापक दिलराम मीणा व्यवसायिक प्रशिक्षक पूजा सेन आदि उपस्थित थे।





