देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन आफ इण्डिया (एनटीएआई) द्वारा अन्तरराष्ट्रीय नर्सिंग कान्फ्रेंस के तत्वाधान में जयपुर में आयोजित ग्लोबल नर्सिंग समिट-2026 के कार्यक्रम में लोकेश शर्मा पूर्व प्रधानाचार्य राजकीय जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्र भीलवाड़ा को बेस्ट नर्सिंग टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। लोकेश शर्मा के बेस्ट नर्सिंग टीचर अवार्ड से सम्मानित होने पर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के प्रवीण कुमार शर्मा, देवीशंकर शर्मा, दशरथ शर्मा, श्याम शर्मा, अशोक शर्मा देवली, अनुराग शर्मा, गोविन्द शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, अभिषेक शर्मा, नमोनारायण गौत्तम, बालकिशन शर्मा, राहुल शर्मा, कुशाल शर्मा, धर्मप्रकाश शर्मा,लीलाधर शर्मा, हनुमान प्रसाद शर्मा इंदौर वाले, सत्यनारायण शर्मा, योगेश शर्मा, महेश शर्मा, अवधेश शर्मा, देवकीनन्दन शर्मा, आनन्द शर्मा सहित अनेक जनों ने उन्हें बधाई दे शुभकामनाएं दी है।












