एआईपीएस स्कूल देवली में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल (AIPS), देवली में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती तथा भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मोहित अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन, उनके शिक्षा के प्रति समर्पण एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षकों के प्रति सम्मान रखने तथा उनके मार्गदर्शन को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की सह-निदेशक रेखा मंगल ने भी अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, संस्कार और नियमितता सफलता की आधारशिला हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षकों के महत्व को समझने तथा उनके मार्गदर्शन और अनुभव का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय के सभी शिक्षकों का सम्मान किया तथा उनके प्रति अपनी कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में खुशी, उत्साह एवं भावनात्मक वातावरण देखने को मिला। शिक्षक दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा और उन्हें यह संदेश दिया कि एक सच्चा शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं भविष्य का निर्माण भी करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *