शिक्षक दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदवाड़ में भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास से समारोह पूर्वक मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं पीईओ रसपाल गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे व डॉ राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया । विद्यालय के उपप्राचार्य राम सागर मीणा एवं शिक्षिका कीर्तिका गौतम ने डॉ राधाकृष्णन की जीवनी, उनके कार्यो एवं शिक्षा में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह, ग्रीटिंग कार्डस एवं अपने विचारों के द्वारा सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन संजय कुमार मीणा वरिष्ठ अध्यापक ने किया । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को शिक्षकों के द्वारा स्वादिष्ट कृष्णभोग करवाया गया । इस अवसर पर विद्यालय के उपप्राचार्य अजीत कुमार थलहेटिया, व्याख्याता दिलीप भील,वरिष्ठ अध्यापक राम खिलाड़ी मीणा, सहाब लाल मीणा, अध्यापक महावीर देवतवाल,बहादुर सिंह मीणा, महेंद्र बैरवा, राजू लाल बलाई, नोरती देवी, मुकेश कुमार मीणा, सुरेश कुमार देवातवाल, भागीरथ कुम्हार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *