देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शुक्रवार को विवेकानंद जयंती के अवसर पर बेंगो भाषी महासभा की ओर से युवा सम्मेलन का आयोजन स्थानीय बंगाली कॉलोनी में सामुदायिक भवन के सुभाष पार्क में किया जाएगा।
इसको लेकर कल सुबह 9:30 बजे तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी रहेगी।उसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। अशोक मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत नेताजी सुभाष बोस द्वारा लिखित रुनेर स्वप्नो, वैदिक मित्रों का उच्चारण,देशभक्ति गीत,स्वामी विवेकानंद का संघर्ष एवं युवाओं के लिए संदेश सहित कई विषयो पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।
बचपन से ही आधात्म में रूचि रखने वाले नरेंद्रनाथ ने 25 साल की उम्र में संन्यास ले लिया था। संन्यास लेने के बाद वह दुनियाभर में विवेकानंद नाम से मशहूर हुए। वह वेदांत के एक विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उन्हीं की याद में हर साल स्वामी जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
युवा दिवस का उद्देश्य….
अपने विचारों और आर्दशों के लिए मशहूर स्वामी विवेकानंद धर्म, दर्शन, इतिहास, कला, सामाजिक विज्ञान, साहित्य सभी के ज्ञाता थे। इतना ही नहीं वह भारतीय संगीत के ज्ञानी होने के साथ ही एक बेहद अच्छे खिलाड़ी भी थे। उनकी इन्हीं खूबियों की वजह से उनका व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत रहा है। उन्होंने कई मौकों पर युवाओं के लिए अपने अनमोल विचार भी साझा किए।
ऐसे में इस दिवस को इस मसकद से मनाया जाता है कि युवा इस खास मौके पर यह सोच सकें कि वह देश और समाज के लिए क्या कर सकते हैं। साथ ही यह दिन उन्हें यह सोचने का भी अवसर देता है कि वह देश के विकास और प्रगति में कैसे अपना योगदान दे सकते हैं।