Deolikhabarexpress

देवली पालिका अध्यक्ष चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला, दो नाम मैदान में।

*भाजपा नेताओं ने मुकेश को समझाया….

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल अब नामांकन प्रक्रिया के साथ निर्णायक दौर में पहुंच गई है अध्यक्ष पद के लिए जारी आधिकारिक सूची में फिलहाल कांग्रेस से बनवारी लाल बैरवा और भाजपा से कजोड़ी देवी के नाम सामने आए हैं। अध्यक्ष पद के नामांकन को लेकर अंतिम समय तक राजनीतिक चर्चाओं का दौर जारी रहा वार्ड 29 से निर्दलीय पार्षद के रूप में चुनाव जीतने के बाद भाजपा में शामिल हुए मुकेश कुमार ने भी अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद भाजपा ने तत्काल स्थिति को संभालने के लिए डैमेज कंट्रोल शुरू किया। भाजपा के चुनाव प्रभारी अनमोल सिंह, भाजपा नेता सुरेश अग्रवाल, अंकित जैन, भेरू खत्री, अनिल जांगिड़, रतन मंगल, उमाशंकर खूंटेटा समेत कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मुकेश कुमार के डिबोक होटल पहुंचे। यहां नेताओं ने मुकेश कुमार से चर्चा कर उन्हें समझाया और पार्टी के प्रति उनकी भूमिका एवं महत्व को लेकर बातचीत की। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी उनके मान-सम्मान और भूमिका का पूरा ध्यान रखती है। इस दौरान उन्हें भाजपा की विचारधारा से भी अवगत कराया गया। बातचीत के बाद भाजपा नेताओं ने मुकेश कुमार का माल्यार्पण एवं दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। जिससे त्रिकोणीय मुकाबले की चर्चाओं पर विराम लग गया। इसके बाद अध्यक्ष पद का मुकाबला कांग्रेस बनाम भाजपा के बीच सीधा नजर आ रहा है। उपलब्ध परिणामों के अनुसार देवली नगर पालिका के 35 वार्डों में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं। वार्ड 32 से बनवारी लाल बैरवा निर्दलीय के रूप में विजयी हुए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top