* गेहूं की कोठी खुली मिली, अंदर से लाखों के चांदी के आभूषण गायब….
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। टोडारायसिंह उपखंड के ग्राम पंवालिया में चोरी की दूसरी वारदात सामने आई। बताया जा रहा है कि श्योराज पुत्र भूरा गुर्जर शाम के समय खेत से अपने घर लौटे। मकान खोलते ही उनकी नजर गेहूं की कोठी पर पड़ी, जो खुली हुई थी। कोठी की जांच करने पर उसमें रखे चांदी के आभूषण गायब मिले, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। चोरी हुए सामान में करीब 1.5 किलो चांदी कणकती, एक तोले सोने की बाली, चांदी का लॉकेट और तीन चांदी के कड़े बताए जा रहे हैं। आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 6 से 7 लाख रुपये बताई जा रही है। एक ही दिन में आधे घंटे के भीतर दो चोरी की वारदात सामने आने से पंवालिया में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरों का जल्द पता लगाकर चोरी का सामान बरामद करने और गांव में गश्त बढ़ाने की मांग की है।



