देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर में फूड अधिकारी की मनमानी के चलते विभिन्न ब्रांड की कंपनियों से करार केमिकल युक्त चाय की बहार आई हुई है। जिसको रोकने वाला कोई नज़र नही आ रहा है। देवली शहर में ऐसी दर्जनों दुकाने खुल चुकी है जो कि केमिकल युक्त चाय के रूप में जनता को धीमा जहर परोस रही है। चिकित्सको का कहना है कि इस तरह की चाय का लगातार प्रयोग मानव जीवन के लिए ठीक नही है। इससे आगे जाकर इंसान के केंसर जैसा लाइलाज गंभीर रोग तक हो सकता है।
यंहा देवली बस स्टैंड, CISF रोड, पेट्रोल पंप और गवर्मेंट कॉलेज क्षेत्र में कुछ चाय की दुकानों को लेकर लोगों में अलग-अलग चर्चाएं हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य को देखते हुए खाद्य विभाग द्वारा समय-समय पर चाय-पानी की दुकानों की जांच होनी चाहिए। इससे दुकानदारों की साख बनी रहेगी और आम लोगों का स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहेगा।



