देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा), जिला टोंक का दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन 18 एवं 19 सितंबर 2026 को अटल उद्यान, देवली में आयोजित हुआ। सम्मेलन में जिले के विभिन्न खंडों से शिक्षक, शिक्षाविद्, संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। प्रथम दिवस के मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार लखेरा, प्रदेश महामंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान(विद्यालय शिक्षा) , विशिष्ट अतिथि भामाशाह एवं समाजसेवी नवल जी मंगल, मुख्य बौद्धिक कर्ता योगेश कुमार शर्मा, प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख तथा डॉ. सत्यनारायण कुमावत , क्षेत्रीय संयोजक, प्रज्ञा प्रवाह उपस्थित रहे। प्रथम सत्र में योगेश कुमार शर्मा ने सद्गुरु संत रविदास जी के 650वें प्राकट्य दिवस पर व्याख्यान देते हुए सामाजिक समरसता एवं समानता के लिए उनके जीवन-दर्शन की प्रासंगिकता बताई। द्वितीय सत्र में डॉ. सत्यनारायण कुमार ने वर्तमान समस्याओं एवं विमर्श पर चर्चा करते हुए नकारात्मकता के स्थान पर सकारात्मक विमर्श से सकारात्मक ऊर्जा के निर्माण पर जोर दिया। तृतीय सत्र में महेंद्र कुमार लखारा ने “प्रभावी प्रार्थना सभा एवं हमारा विद्यालय—हमारा तीर्थ” विषय पर कहा कि प्रभावी प्रार्थना सभा विद्यार्थियों के संस्कार एवं चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
चतुर्थ सत्र में प्रदेश मीडिया संयोजक चंद्रप्रकाश कुर्मी ने शैक्षिक मंथन एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार व्यक्त करते हुए संगठन को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता बताई। जिला अध्यक्ष भँवर लाल वैष्णव ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण, पदोन्नति, वेतन विसंगति, संविदा शिक्षकों के स्थायीकरण सहित विभिन्न शिक्षक समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने एवं समाधान के लिए संगठन के माध्यम से प्रभावी पैरवी का आश्वासन दिया।
द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में जिला पालक महेश शर्मा ने संगठनात्मक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि भँवरलाल कुम्हार , पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, विशिष्ट अतिथि दिनेश चंद्र कुर्मी, समर्थ भारत अभियान सदस्य एवं राजेंद्र प्रसाद शर्मा, शिक्षण प्रकोष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्षता भँवर लाल वैष्णव ने की तथा संचालन जिला महिला मंत्री , ममता शर्मा व जिला मंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर सभी खंड अध्यक्षों एवं मंत्रियों, सेवानिवृत्त संगठन पदाधिकारियों, भामाशाहों तथा संगठन के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। दिनेश सिंह नरुका,चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, राजीव कुमार शर्मा,अनीता लाठी, सीता साहू, ओमलता माहुर, सुरेंद्र कुमार सुवालका, द्वारका प्रसाद मेघवंशी, सुरेंद्र कुमार नामा, ज्ञानचंद जैन, राजेश कुमार शर्मा, संगीता सिंह एवं उषा रानी गहलोत सहित देवली खंड के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देवली खंड संयोजक नवीन कुमार गौतम ने सभी का स्वागत एवं सम्मान करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की तथा तहसील मंत्री शंकरलाल सोनी , संजय सोयल, महावीर प्रसाद माहेश्वरी, गोपाल लाल कारपैंटर,महावीर प्रसाद नामा, हंसराज कुम्हार, शिव पाल मीणा ने आभार जताया। सम्मेलन में संगठन के वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।



