देवली/टोंक:-(बृजेश भारद्वाज)। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा टोंक का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन गंगा जमुना गार्डन में आयोजित किया जा रहा 18 व 19 सितंबर को आयोजित इस अधिवेशन में जिलेभर के शिक्षाविदों और शिक्षकों ने भाग लेकर शैक्षिक सुधारों और शिक्षक समस्याओं पर गहन मंथन किया। जिला प्रचार मंत्री मोहम्मद सईद ने बताया कि अधिवेशन के उद्घाटन सत्र की शुरुआत मुख्य अतिथि टोंक उपखंड अधिकारी सीमा खेतान ने दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रीजनल पब्लिक सीनियर सेकंडरी के निदेशक मोहम्मद यूसुफ एजाजी अध्यक्षता राकेश सैनी निदेशक संस्कृति कॉलेज टोंक विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवाजी कॉलेज के निदेशक अनिल विजयवर्गीय एवं शक्ति सिंह जी मौजूद रहे। संगठन वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम मीणा ने कर्तव्यनिष्ठा और नवाचारों पर जोर दिया अधिवेशन में शैक्षिक उन्नयन हेतु सार्थक चर्चा हुई।
संगठन प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद स्वर्णकार ने
शिक्षकों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नए नवाचारों को सहर्ष स्वीकार करें और अपने कर्तव्य के प्रति पूरी ईमानदारी से कार्य करें इस दौरान संगठन के मुख्य वक्ता रमेश चंदेल ने विभाग की अच्छी योजनाओं का स्वागत भी किया गया। साथ ही अनावश्यक ऑनलाइन कार्य का विरोध भी जताया जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए शिक्षकों ने अपने संबोधन मे विभाग द्वारा कराए जा रहे अत्यधिक ऑनलाइन कार्यों और अनावश्यक डेटा पूर्ति पर कड़ा विरोध जताया। साथ ही गैर-शैक्षणिक और ऑनलाइन कार्यों में व्यस्त रहने के कारण शिक्षकों का मूल कार्य प्रभावित हो रहा है।
संगठन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष परशुराम जाट ने विभिन्न लंबित माँगों को लेकर विभाग का ध्यान आकर्षित किया, जिनमें मुख्य रूप से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण खोलना समयबद्ध पदोन्नति (डीपीसी) प्रक्रिया पूरी करना क्रमोन्नत विद्यालयों में नए पदों की स्वीकृति जारी करना, प्रवेश की आयु सीमा कम करना, व्याख्याताओं के स्थानांतरण और वेतन विसंगतियों का तुरंत निस्तारण करने,टेट की अनिवार्यता समाप्त करने , विधालय सहायकों को स्थाई करने, कुक कम हेल्पर मानदेय बढ़ाने जैसी मांगे शामिल है। इस मौके पर संगठन के प्रदेश मंत्री रामनिवास गुर्जर, शब्बीर मसूद, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज बलाई, जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा, महामंत्री अख्तर हुसैन, जिलामंत्री खुर्शीद आलम, महिला मंत्री अमृता ठाडा पूर्व जिला मंत्री बदरुद्दीन खान, कर्मचारी महासंघ एकीकृत के जिलाध्यक्ष राजाराम जांगिड़ और प्रबोधक संघ के प्रदेश मंत्री केशर लाल जाट प्रधानाचार्य प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण बेरवा एवं घासी लाल गुर्जर संगठन के प्रदेश प्रतिनिधि नासिर मोहम्मद शिक्षाविद खुर्शीद अनवर, अशोक टेलर,रामबाबू शर्मा रामलाल जाट, मोईन खान, हरिराम यादव,ललित कुमार सैन कमल किशोर चतुर्वेदी , विक्रम सिंह मीणा, गिरिराज गुर्जर ब्रह्मराज मीणा ,सचिन मोटसर अल्ताफ खान, शुभम जांगिड़, मुकेश शर्मा शादाब खान ,तारिक अहमद राजाराम नागर सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे आयोजक टोंक ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल कादिर एवं खुशीराम चौधरी ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी शिक्षकगणों व अतिथियों का आभार प्रकट किया।



