Deolikhabarexpress

एक शाम हज़रत गौस-ए-आज़म के नाम!

महफ़िल-ए-अज़मत ए गौस-ए-आज़म…

 

 

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। माह-ए-मुबारक 11वीं शरीफ़ का पवित्र महीना शुरू होने पर मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा इस माह में हज़रत गौस-ए-आज़म से अकीदत रखने वाले नियाज़, फ़ातेहा, क़ुरआन ख़्वानी, लंगर, महफ़िल-ए-अज़मत ए गौस-ए-आज़म आदि का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में  दिनांक 23/09/2026 बुधवार को बाद नमाज़-ए-ईशा जामा मस्जिद में महफ़िल-ए-अज़मत गौस-ए-आज़म का आयोजन किया गया है। जिसमें पेश इमाम अमान रज़ा वास्ती एवं नायब इमाम साक़िब रज़ा मदनी द्वारा इस्लाम धर्म की शिक्षाओं पर तक़रीर की जाएगी तथा अन्य इस्लामिक उलेमा एवं विद्वानों द्वारा भी हज़रत गौस-ए-आज़म की जीवनी पर रोशनी डाली जाएगी। उक्त जानकारी समाज के प्रवक्ता मोहम्मद इदरीस हारून अंसारी द्वारा दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top