Deolikhabarexpress

तनय माधवानी का राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में देवली शहर के तनय माधवानी ने जिला स्तर पर टोंक की टीम के खिलाड़ी को हराकर राज्य स्तर पर अपना स्थान सुनिश्चित किया।जानकारी देते हुए ड्रिबल बैडमिंटन अकैडमी के कोच शुभम बैरवा ने बताया कि टोंक जिला बैडमिंटन अंडर 14 प्रतियोगिता में देवली शहर के गौरव राणावत, अगम ओझा ,देवांश एवं वसल ने सेकंड राउंड का मुकाबला में जीत हासिल की। वही अपनी प्रतिभा दिखाते हुए तनय माधवनी ने जिला स्तर पर अंतिम थर्ड राउंड में टोंक के खिलाड़ी को हराते हुए राजस्थान अंडर 14 बैडमिंटन प्रतियोगिता टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की। देवली शहर के सभी बच्चों का घर पहुंचने पर परिजनों एवं मित्रों द्वारा स्वागत किया। माला पहनाकर मिठाई खिला कर बधाई दी गई। माधवानी ने अपनी बेहतरीन खेल तकनीक और निरंतर परिश्रम के दम पर राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया है। हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए तनय ने यह उपलब्धि हासिल की। ​प्रतियोगिता के दौरान माधवानी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़े मुकाबले में मात दी। उनके आक्रामक स्मैश और कोर्ट पर बेहतरीन मूवमेंट ने दर्शकों व निर्णायकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

​कड़ी मेहनत का परिणाम…

 

​लंबे समय से नियमित अभ्यास कर रहे हैं। अपनी इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने जीत का यह शहर अपने कोच परिवार को दिया।
जानकारी देते हुए तनय माधवानी ने कहा
​”राज्य स्तर पर चयन होना मेरे लिए गर्व की बात है। मेरा लक्ष्य आगामी राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ट्रॉफी अपने नाम करना और आगे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करना है।”

​खेल प्रेमियों व परिजनों ने दी बधाई…

​तनय के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन की खबर मिलते ही स्थानीय खेल प्रेमियों, कोच और परिजनों में खुशी का माहौल है। राज्य स्तरीय चोमू में खेले जाने वाले आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। ​अब सभी की निगाहें आगामी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता पर टिकी हैं, माधवानी से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top