Deolikhabarexpress

70वीं जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र एवं छात्रा जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह उत्साह एवं खेल भावना के साथ आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में टोंक जिले के 26 विद्यालयों के कुल 96 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि पप्पू लाल , प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजमहल, तथा कार्यालय प्रभारी राजेश कुमार पारीक, प्रधानाचार्य गुलज़ार बाग, टोंक उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि नवल किशोर मंगल समाज सेवक देवली ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के महत्व पर प्रकाश डाला।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अशोक शर्मा के निर्देशन में प्रतियोगिता की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं। प्रतियोगिता में टोंक जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागी जिम्नास्टिक की विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर एसडीएमसी के सदस्य संजय सिंघल,जितेंद्र चौधरी,रमेश गोयल ,प्रियंका बंसल,अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षाअधिकारी चंद्र प्रकाश माहेश्वरी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top