Deolikhabarexpress

दूनी में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार।

देवली/दूनी:-(बृजेश भारद्वाज)। नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने बुधवार को विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। नगरपालिका कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्षदों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दोनों नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का माला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अध्यक्ष अर्चना बलाई ने कहा कि दूनी नगर का विकास और जनसेवा उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। वहीं उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ने भी शहर के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही।

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top