Deolikhabarexpress

नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न केन्द्रों पर जाकर परीक्षा दी।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत आज साक्षर पुरुष व महिलाओं ने विभिन्न केन्द्रों पर जाकर परीक्षा दी। पंचायत साक्षरता प्रभारी अनिरूद्ध गौतम ने बताया कि कुल 87 पुरूष एवं 193 महिलाओ ने साक्षरता बुनियादी परीक्षा में भाग लिया एवं परीक्षा दी। पंचायत क्षेत्र के अम्बापुरा ककोडिया रघुनाथपुरा दुर्गापुरा खेड़ा गांवड़ी एवं सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांवड़ी स्कूल केन्द्र पर परीक्षा आयोजित हुई जिसमें 15 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष महिलाओं ने भाग लिया। यह परीक्षा असाक्षरों पुरुष महिलाओं को साक्षर करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा आयोजित की जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top