तेज विजन आई हॉस्पिटल ने नेत्र चिकित्सा में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। टोंक जिले में पहली बार
Odyssey IOl by jonhson and jonhson लेंस का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया गया। इस लेंस का प्रत्यारोपण बहुत ही जटिल मोतियाबिंद सर्जरी में हुआ है। इस लेंस का उपयोग एक युवा पेशेंट में चश्मा फ्री करने के उद्देश्य से किया गया है। odyssey लेंस जो कि दूर मध्यम व नजदीकी दृष्टि बेहतर बनाने तथा चश्मे की निर्भरता कम करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। उक्त ऑपरेशन डॉक्टर धनराज जाट व उनकी टीम द्वारा किया गया।







