सम्मेलन की रूपरेखा, आवश्यक व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ, टोंक का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आगामी 18 एवं 19 सितम्बर को गंगा-जमुना गार्डन, टोंक में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी तहसील कार्यकारिणीयो की बैठकें आयोजित की जा रही है जिसमें सम्मेलन की रूपरेखा, आवश्यक व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की जा रही है। टोंक तहसील मंत्री खुशीराम चौधरी ने बताया कि इस दो दिवसीय सम्मेलन में जिलेभर के शिक्षक भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान शिक्षकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओ, शैक्षिक उन्नयन और विभागीय नीतियों पर गहन मंथन किया जाएगा।आयोजक टोंक तहसील अध्यक्ष अब्दुल कादिर ने जिले के सभी शिक्षको से अपील की है कि वे इस दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर इसे सफल और ऐतिहासिक बनाएं। सम्मेलन की सभी आवश्यक तैयारियां जोर-शोर से पूरी की जा रही हैं संगठन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सिंह मीणा के अनुसार सभी तहसीलों में इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है इसके लिए शिक्षकों को पीले चावल वितरित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *