ईवीएम रूम के पास पहुंचा सांप, रेस्क्यूर सादाभ रिजवी ने सुरक्षित पकड़ा।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हायर सेकेंडरी स्कूल देवली परिसर में उस समय हलचल मच गई, जब स्ट्रांग रूम (ईवीएम मशीनों) को सुरक्षित रखने वाले परिसर में एक सांप दिखाई दिया। मौके पर मौजूद पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक बजरंग लाल ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यूर शादाब रिजवी को सूचना दी। सूचना पर शादाब रिजवी अपने सहयोगी हंसराज के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू किया। रेस्क्यूर शादाब रिजवी ने बताया कि सांप धामण प्रजाति का है, जो सामान्यतः लोगों के लिए नुकसानदायक नहीं होता है। यह खेतों में रहकर चूहों का शिकार करता है और दिन के समय अधिक सक्रिय रहता है। इस दौरान विद्यालय की प्रिंसिपल वसुधा, कांस्टेबल सूरज मीणा सहित पुलिस एवं स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद सभी ने राहत ली।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *