देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शुक्रवार को श्री सांवरिया सेठ मंदिर देवली के भंडार की गणना की गई। भंडार से कुल राशि 4 लाख 6354 रुपए प्राप्त हुई। उसके अलावा 13 नोट विदेशी मुद्रा के भी प्राप्त हुए जिसमे विभिन्न देशों की मुद्राएं शामिल है। वहीं चांदी की बांसुरी एक चांदी की माला और एक चांदी की चेन श्री सांवरिया सेठ मंदिर में भेंट पत्र में प्राप्त हुई । बढ़ती हुई राशि के साथ ही श्री सांवरिया सेठ मंदिर के जयकारा लगाते हुए सभी भक्तगणों में हर्ष का माहौल रहा। गणना के दौरान भक्तगण और समिति के पदाधिकारीयो में अध्यक्ष ठाकुर राम सिंह शक्तावत उपाध्यक्ष संपत सुवालका, कोषाध्यक्ष मनीष पाराशर, सत्यनारायण सोनी, महेश, रणवीर खारोल, महावीर सिंह,टीकम शर्मा व अशोक बैरवा आदि उपस्थित रहे।




