सीआईएसएफ कमांडेंट श्री मनजीत कुमार की उपस्थिति में सीआईएसएफ कैंटीन का निरीक्षण, खाद्य पदार्थों के दो नमूने लिए।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। खाद्य सुरक्षा आयुक्त अविचल चतुर्वेदी के निर्देशानुसार दिनांक 7 सितंबर 2026 से 14 सितंबर 2026 तक चलाए जा रहे कमोडिटी वाइज विशेष अभियान के तहत जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं मिलावट की रोकथाम के लिए लगातार निरीक्षण एवं नमूना संग्रह की कार्रवाई की जा रही है।अभियान के तहत गुरुवार को सीआईएसएफ कैंटीन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीआईएसएफ कमांडेंट मनजीत कुमार की उपस्थिति में खाद्य पदार्थों के दो अलग-अलग नमूने लिए गए। इनमें मिर्च पाउडर विनीबा ब्रांड तथा प्रॉपराइटरी फूड चॉको कैम्प का नमूना शामिल है। दोनों नमूनों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवाया जाएगा। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजवीर सिंह चरण एवं आराधना शर्मा, सीआइएसएफ कैंटीन प्रभारी ओ पी मीणा तथा तिलक वर्मा एवं प्रदीप सिंह मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदन ने बताया कि कमोडिटी वाइज विशेष अभियान के तहत जिले में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। लिए गए नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करने के लिए जिले में निरीक्षण एवं नमूना संग्रह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *