उच्च प्राथमिक मदरसा मॉडर्न पब्लिक ,देवली में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उच्च प्राथमिक मदरसा मॉडर्न पब्लिक, देवली (पंजीयन संख्या-578) में जिला अल्पसंख्यक कार्यालय टोंक के आदेशानुसार आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने दोनों महापुरुषों की जीवनी एवं देशहित में उनके योगदान पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक श्री राधे श्याम धाकड़ एवं शिक्षा अनुदेशक रुखसाना मिर्जा, शाइस्ता जहां,मोहम्मद रफीक, ज़ाकिर हुसैन ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।





