देवली/कुंचलवाड़ा:-(बृजेश भारद्वाज)। कुंचलवाड़ा कलां में स्थित मां बीजाषण मंदिर परिसर में राधा अष्टमी के पावन पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं और भक्तिमय माहौल के बीच आयोजित होने वाला यह धार्मिक कार्यक्रम आगामी 19 सितंबर 2026 (शनिवार) को आयोजित होगा। आयोजन समिति से जुड़े प्रकाश साहू से मिली जानकारी के अनुसार, भंडारे में प्रसादी का वितरण दोपहर 4:15 बजे से शुरू किया जाएगा।
कार्यक्रम का विवरण:
आयोजन: जय मां बीजाषण विशाल भंडारा
तिथि: 19 सितम्बर 2026 (राधा अष्टमी)
समय: दोपहर 4:15 बजे से
स्थान: कुंचलवाड़ा माताजी मन्दिर
निवेदक: बीजाषण माताजी कुंचलवाड़ा कलां
माताजी के प्रति अगाध श्रद्धा रखने वाले समस्त श्रद्धालुओं को इस प्रसादी कार्यक्रम में सपरिवार पधारने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। पंकज शर्मा (भारत गैस) ने बताया कि उन्नीस तारीख को सुबह ग्यारह बजे भेरुजी मंदिर पटवा बाजार से छतरी चौराहे, छतरी चौराहे से पेट्रोल पंप चौराया, पेट्रोल पंप चौराहे से होते हुए शहर में शोभायात्रा निकलेगी वहीं शाम को कुचलवाडा माताजी के ध्वज चढ़ाया जाएगा। उसके बाद भंडारा शुरू हो जाएगा।




