महिला का मंगलसूत्र खोया, पुलिस से सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के वार्ड नंबर 22 की निवासी राजकुमारी शर्मा पत्नी अशोक शर्मा ने देवली थाने में अपने मंगलसूत्र की गुमसुदगी की शिकायत दी है। जिसमे प्रार्थी ने बताया गया है कि विवेकानन्द कॉलोनी देवली घर से गुरुवार को 8 से 9 बजे के बीच रवाना हुई और बस स्टेण्ड होते हुए पुनः घर पर गई इसी बीच मेरा सोने का मंगलमूत्र गिर गया। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि उक्त रास्ते में ICICI बैंक व आसपास के C.C.T.V. कैमरे लगे हुए है जिनकी फुटेज चेक करवाई जाए। जिससे कि गुमी हुई वस्तु का कोई सुराग लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *