रामू मर्कट के आतंक के समक्ष प्रशासन बेबस,भक्तो व राहगीरों में भय का माहौल।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। पिछले कई महीनो से देवली गाँव रोड पर सीआईएसएफ परिसर में स्थित धार्मिक स्थल जन-जन के आराध्य के केंद्र नेक चाल बालाजी मंदिर व आसपास के क्षेत्र में रामू नाम के बंदर ने आतंक मचा रखा है। जानकारी के अनुसार इस वानर के दो हाथ किसी दुर्घटना में कट चुके है उसके बावजूद इसकी चंचलता में किसी प्रकार की कमी नही आई। बल्कि अब तो इसका स्वभाव और भी उग्र हो गया है। यह वानर राहगीरों व मंदिर में आने जाने वाले भक्तों पर अचानक हमला बोलकर उन्हें घायल कर देता है। इसके डर से कई भक्तों ने तो मंदिर आना तक छोड़ दिया है। जबकि कई भक्त अपनी सुरक्षा की दृष्टि से साथ में डंडा लेकर आते हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस मामले में कई बार अवगत करवाया जा चुका है किंतु वानर को पकड़ने में अब तक प्रशासन की भूमिका पूरी तरह से निष्क्रिय साबित हुई है। अब तो यह बंदर पानी में तैरना भी सीख गया है बालाजी मंदिर परिसर में बने तालाब में यह बंदर लोगों को काटने के बाद पानी में कूद जाता है जिस कारण इसको पकड़ना अब और भी चुनोती पूर्ण हो गया है। फिलहाल इस बंदर ने अपनी बदमाशी की हदें पार कर दी है नेक चाल रोड के बीचों बीच बैठकर वहाँ से गुजरने वाले राहगीरों को काटना शुरु कर दिया है।









