विकास कार्य करवाने हेतु विधायक राजेन्द्र गुर्जर को सौंपा ज्ञापन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर से मुलाकात कर आंवा में पेयजल समस्या एवं आंवा से चांदली माताजी जाने वाली सड़क निर्माण को लेकर भाजयुमो जिला मंत्री निहाल सोनी ने ज्ञापन दिया है। निहाल सोनी ने बताया कि ग्राम पंचायत आवा में 40 वर्ष पुरानी पानी की टंकी जिससे पूरे गांव में पानी की सप्लाई होती है जर्जर होने से पेयजल आपूर्ति पूरी नहीं हो पाती साथ ही आंवा से चांदली माता जाने वाले 9 किलोमीटर की सड़क पूर्ण खराब होने के कारण नवरात्रि में पैदल जाने वाले यात्रियों को असुविधा होती है जिसके निराकरण, नवीनीकरण को लेकर विधायक का ध्यान आकर्षित किया।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *