विद्यालय में सरस्वती मंदिर व प्रतिमा भेंट,कृष्ण भोग का हुआ आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहीद सैनिक मोतीलाल मीणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोल्याडा में सरस्वती मंदिर की स्थापना एवं विद्यार्थियों के लिए कृष्ण भोग का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक जवाहरलाल कुमावत ने अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय में सरस्वती मंदिर के अभाव को देखते सरस्वती की प्रतिमा एवं मंदिर भेंट किया। जिसे विद्यालय परिसर में पूरे विधि विधान से स्थापित करवा कर उसका लोकार्पण करवाया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों के लिए कृष्ण भोग का आयोजन भी किया गया। इससे पूर्व आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में विद्यालय परिवार ने प्रशस्ति पत्र,धर्म ग्रंथ एवं स्मृति चिन्ह तथा विद्यार्थियों , सेवानिवृत्ति शारीरिक शिक्षक जवाहरलाल कुमावत के परिवार जनों, मित्र गणों , शारीरिक शिक्षक संघ के सदस्यों एवं ग्राम वासियों ने उनका साफा ,माला पहना कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भावभीनी विदाई दी । कार्यक्रम का संचालन गिरिराज जोशी ने किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति शारीरिक शिक्षक के परिजनों के अतिरिक्त एसडीएमसी के सदस्य ,ग्रामवासी, पी ई ई ओ विद्यालय के सभी शिक्षक गण एवं पूर्व छात्र उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *