देवली ब्लेयर क्रिकेट अकादमी के तीन खिलाड़ियों का स्टेट लेवल पर हुआ चयन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)।ब्लेयर क्रिकेट एकेडमी, देवली के दर्शिल भारद्वाज का स्टेट अन्डर १३ एवं उमेश मीणा व छवियांश कुमावत का स्टेट अण्डर-16 में चयन एक बार फिर ब्लेयर क्रिकेट एकेडमी, देवली के खिलाडीयों ने देवली का नाम रोशन कर आगामी स्टेट टूर्नामेन्ट में अपना चयन पक्का किया। ब्लेयर क्रिकेट एकेडमी
के कोच श्री मंसूर अली खान ने बताया कि आगामी
अण्डर-२३ दूनमिन्ट में दर्षिल भारद्वाज का चयन हुआ,जो 10 सितम्बर से होनें वाली स्टेट टूर्नामेंट
में जिले की टीम से खेलेंगे साथ ही अण्डर-16 स्टेट टूर्नामेंट में खिलाडियों का चयन हुआ जिसमें उमेश मीणा एवं छवियांश कुमावत के नाम शामिल हैं।कोच मंसूर अली खान ने इस पर हर्ष व्यक्त करते हुआ कहा कि देवली से हर वर्ष हर आयु वर्ग के खिलाड़ियों का स्टेट लेवल पर चयन होना पूरा देवली के लिये गर्व की बात है। देवली में प्रतिभा
की कमी नहीं बस उसे थोडा तराशने और एक मंच प्रदान करने की आवश्यक है जो ब्लेयर एकेड‌मी कर रहा है। ज्ञात रहे कि पिछले माह अण्डर-19
में अक्ष चतुर्वेदी का चयन हुआ था, जिसने स्टेट टूर्नामेन्ट में 56 रन बनायएवं एक विकट भी लिया था। तीनों खिलाड़ियों के परिवार में खुशी का माहौल है। ब्लेयर क्रिकेट ऐकेडमी कि सभी खिलाड़ियों ने अपने साथी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी ब्लेयर क्रिकेट एकेडमी से खलील अहमद के कोच इम्तियाज अली ने भी इन खिलाडियों के चयन पर खुशी जाहिर की एवं शुभकामनाएँ दी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *