देवली में एकता शर्मा रहीं अव्वल: 10वीं बोर्ड में हासिल किए 97.20 फीसदी अंक, बेटियों ने मारी बाजी

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने भी अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान किया है।देवली में आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल की छात्रा एकता शर्मा ने 97.20 […]

Read More

भामाशाह द्वारा ग्यारह हजार रुपए का सहयोग।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भामाशाह पटेल नगर देवली निवासी हरिमोहन हल्दिया ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर मंदिर में करवाए जा रहे विकास कार्यों में सहयोग हेतु मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों को 11000 /(ग्यारह हजार रुपए ) भेंट किए। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरिराज जोशी, चंद्रभान गोयल समेत ट्रस्ट के अन्य सदस्यों […]

Read More

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन,154 प्रकरणों का निस्तारण।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शनिवार को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तालुका मुख्यालय पर स्थित न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का आयोजन अभिलाषा जेफ अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली की अध्यक्षता में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच देवली के समक्ष सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट […]

Read More

गोल्ड मेडल के लिए डॉ राघव जिंदल का भाजपा ने किया सम्मान।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली ने देवली निवासी डॉ राघव जिंदल पुत्र डॉ महेश जिंदल का एम सी एच न्यूरोसर्जरी में राजस्थान स्वास्थ्य विश्वविद्यालय प्रथम स्थान ओर गोल्ड🥇 प्राप्त करने पर दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया ओर मिठाई खिलाकर पूरे परिवार को बधाई दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने […]

Read More

श्री देवनारायण मंदिर समिति का हुआ गठन,जल्द ही शुरू होगा मंदिर निर्माण।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। श्री देवनारायण मंदिर समिति कुराशिया के तत्वाधान में समिति सदस्यों द्वारा ग्राम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने हेतु संरक्षक महेंद्र कुमार मीणा, अध्यक्ष खेमराज मीणा, उपाध्यक्ष रंगलाल मीणा का सर्व सहमति से चयन किया गया। शीला राजकुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित सभी सदस्यों का ग्राम वासियों द्वारा साफा पहनाकर […]

Read More

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देवली में मना जश्न।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के बस स्टैंड के बाहर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी देवली के सदस्यों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न मनाया। भारतीय सेना की ओर से आतंकवादियों के खिलाफ हुई सटीक कार्रवाई से पूरे इलाके में देशभक्ति का माहौल देखा गया। भाजपा युवा नेता आशीष पंचोली व राकेश ओसवाल ने जानकारी देते […]

Read More

सनाढ्य ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी का हुआ गठन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। सनाढ्य ब्राह्मण समाज की एक बैठक बुधवार की रात रामप्रताप मैरिज गार्डन में आयोजित की गई थी। इस बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में रामराय पंचौली, महावीर शर्मा, राजकुमार शर्मा, त्रिलोक चन्द शर्मा और त्रिभुवन शर्मा, नवल किशोर जोशी, रामवतार शर्मा को संरक्षक बनाया गया है। रमेश […]

Read More

बसों एवं भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तन करने की मांग।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। पार्षद लोकेश लक्षकार ने उपखण्ड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर बसों एवं भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तन करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि पुलिस थाने के पास गुरुद्वारा रोड से भीलवाड़ा और अजमेर मार्ग की बसे तथा भारी वाहनों का आवागमन हो रहा हे लेकिन अब शहर मे […]

Read More

डूबते युवक की बचाई जान।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। समीप के बोयडा गांव में बनास नदी में नहाते समय अधिक गहराई में चले जाने से एक युवक पानी मे डूबने लगा था तभी समीप ही खड़े बोयडा निवासी राजू की नज़र उस पर पड़ी जहाँ बहादुरी का परिचय देते हुए नदी में छलांग लगाकर डूबते युवक को समय रहते पानी से बाहर […]

Read More

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश 19 जून से, लॉटरी 17 जून को।

–प्रवेश के लिए आवेदन पत्र 7 मई से लिए जाएंगे,50 लाख के भामाशाह की सिफारिश पर भी प्रवेश….. देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मई से 15 जून तक ऑनलाइन एवं क्यूआर कोड माध्यम से भरे जाएंगे। प्राप्त आवेदन की लॉटरी 17 […]

Read More