देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शुक्रवार को रा ऊ मा वि देवडावास देवली टोंक मे पोषाहार में कृष्ण भोग के तहत कक्षा 1से 8 तक के बालक बालिकाओं को खीर पुडी का भोजन करवाया गया। प्राचार्य जय कुमार जैन ने बताया कि एम डी एम के तहत ये कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी स्टाफ की ओर से सहयोग किया गया। विशेषकर दोलतसिह अध्यापक व नीलम शर्मा अध्यापिका का जन्म दिन होने से उनका विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर रघुनंदन पंचोली व्याख्याता सुवा लाल रेगर व्याख्याता ज्योति वर्मा व्याख्याता प्रदीप कुमार बिडला व्याख्याता रामदयाल बैरवा व अ अन्नू नागरवाल व अ देवनारायण गूजर झीलमवती प्रभात चोधरी कमलेश कुमार छीतर लाल सैनी नवरत्न मीणा ममता शर्मा ममता मूनदडा आदि कार्मिक उपस्थित थे यह जानकारी शाला मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसी राम गोतम ने दी।