देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी टोंक के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान कल शनिवार को जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार देवली आ रहे हैं। जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।जिला अध्यक्ष के पहली बार देवली आने पर भाजपा शहर मंडल देवली और कई सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत के प्वाइंट बनाए जा रहे है और प्रमुख मार्गों पर भाजपा के झंडे और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत बैनर लगाए जा रहे हैं। मुख्य मार्ग में स्वागत के बाद अग्रवाल धर्मशाला में में भाजपा शहर मंडल द्वारा स्वागत एवं कार्यकर्ताओ से संवाद किया जाएगा।
