विश्व पृथ्वी दिवस पर आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन।

News Featured

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल में कल विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल राजेंद्र कौर ने बच्चों को पृथ्वी के संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी और पर्यावरण की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया

और पोस्टर, कविता और अन्य गतिविधियों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। डिस्प्ले बोर्ड को सजाने में भी विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में पृथ्वी के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना पैदा करना था। स्कूल प्रशासन ने इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का एक सराहनीय प्रयास किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *