Deolikhabarexpress

अभिरुचि शिविर में वर्चुअल वर्ल्ड की कराई सैर।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली में स्काउट गाइड द्वारा आयोजित अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर में आईटी एक्सपर्ट सुनील मीणा ने बच्चों को एआई तकनीक की जानकारी दी और वर्चुअल वर्ल्ड की सैर कराई ।

सह सचिव अनिल गौतम ने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों में तकनीकी कौशल और अभिरुचि को बढ़ावा देना है, ताकि वे भविष्य में नई तकनीकों के साथ तालमेल बिठा सकें। सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने एआई के भविष्य में महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया और बच्चों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सुनील मीणा ने अपने व्याख्यान में एआई की मूल बातें, अनुप्रयोग और भविष्य में इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों ने एआई के विभिन्न पहलुओं के बारे में जाना और अपने कौशल को विकसित करने का अवसर प्राप्त किया।

बच्चों ने वर्चुअल वर्ल्ड की सेर बड़ी उत्सुकता से की। इस जानकारी से बच्चों को नई तकनीकों के बारे में जानने और अपने भविष्य को आकार देने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर प्रशिक्षक खेमराज मीणा, प्रिया पांचाल ,शिशुपाल चौधरी, पप्पूलाल प्रजापत ,शंकर लाल,अनीता वर्मा, भावना शर्मा भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top